फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चकरोड पर मिट्टी डाल रहे मजदूर की मौत

Thu, 19 Jun 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मनरेगा से चकरोड पर मिट्टी डालते समय अचानक एक मजदूर की हालत बिगड़ गई। रोजगार सेवक अन्य मजदूरों की मदद से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव रघुनाथपुर निवासी विश्राम सिंह जाटव (40) गुरुवार सुबह से गांव में ही मनरेगा से डाले जा रहे चकरोड पर मिट्टी डाल रहे थे। उनके साथ करीब 15 अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। अचानक सीने में दर्द होने की शिकायत की। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गए।
रोजगार सेवक प्रदीप कुमार, भांजे विपिन कुमार, चचेरा भाई अनुराग आदि लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉ. सचिन कटियार ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भांजे विपिन ने बताया कि घर में पत्नी सोनी, पुत्र विनोद, आरव, एक माह का बेटा व पुत्री गुड़िया है। तीन भाइयों में बीच के थे। बडे़ वेदराम और छोटे चांद कुमार हैं। परिजनों को हृदय गति रुकने की आशंका है।
विज्ञापन


-
अमृतपुर पुलिस ने शाहजहांपुर का शव किया रिसीव
अमृतपुर थाने के गांव करनपुर दत्त निवासी गोविंद की बुधवार शाम दुर्घटना में मौत हो गई थी। थाने से आए शिवम कुमार ने गोविंद का शव रिसीव करने की बजाय अल्हागंज के विश्राम का शव रिसीव कर लिया। जब शव निकालने गए, तो परिजनों ने गोविंद का शव होने से इन्कार किया। इसके बाद थाना पुलिस ने इमरजेंसी पहुंचकर दोबारा सही पुलिस सूचना पर शव रिसीव किया। तब कहीं अस्पताल प्रशासन ने शव सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें