फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ब्लड सेपरेशन यूनिट का दो जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डेंगू, अथवा आग से जले मरीजों के अलावा अन्य ऐसे मरीज जिन्हें पीआरबीसी, प्लाज्मा व प्लेटलेट्स की जरूरत है, उन्हें निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च नहीं करनी होगी। लोहिया अस्पताल में लगी ब्लड सेपरेशन यूनिट का दो जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। जरूरी उपकरण आने के बाद मशीन इंस्टालेशन की तैयारी है।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेशन यूनिट की करीब दो साल से तैयारियां चल रही हैं। शासन की सख्ती के बाद मंगलवार को काफी दिनों से इंतजार के बाद डबल पैन बैलेंस मशीन मिल गई। ट्रिपिल लेयर बैग पहले से ही आ गए हैं। अब मशीन काे इंस्टाल करने की तैयारी चल रही है। यूनिट का दो जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
इस कार्यक्रम से पहले ही यूनिट का ट्रायल लिया जाएगा। यूनिट शुरू होने के बाद ब्लड से निकलने वाले पीआरबीसी, प्लाज्मा व प्लेटलेट्स मरीजों को मिलने लगेंगे। यूनिट शुरू होने के बाद सबसे अधिक गरीब लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

जली अवस्था में आने वाले मरीजों को प्लाज्मा की जरूरत होती है। जबकि, डेंगू आदि बुखार में प्लेटलेट्स चढ़ाई जाती हैं। निजी अस्पतालों में मरीजों से मोटी रकम वसूली जाती है। यूनिट शुरू होने के बाद मरीजों को खासा फायदा होगा।
सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि दो जुलाई को मुख्यमंत्री के हाथों ब्लड सेपरेशन यूनिट का वर्चुअल शुभारंभ होना है। मशीनें आ गई हैं। शीघ्र ही ट्रायल ले लिया जाएगा। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें