फोटो-34 मेला रामनगरिया केवैष्णव संप्रदाय बाबा बालक दास के क्षेत्र में धूनी तापते संत। संवाद
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट मेला रामनगरिया में गंगा तट पर बसे कल्पवासी व साधु-संत आस्था और साधना में पूरी तरह डूबे हुए हैं। ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान के साथ ही कल्पवासियों की दिनचर्या आरंभ हो जाती है। स्नान के बाद वे अपने-अपने राउटियों में बैठकर जप-तप, ध्यान, योग और भजन-कीर्तन में लीन रहते हैं। मंत्रोच्चारण और शंखनाद से पूरे मेला क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
साधु-संत धूनी रमाकर शिव, विष्णु और राम नाम का स्मरण कर रहे हैं। विभिन्न अखाड़ों के संत प्रवचन और कथाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और सदाचार का संदेश दे रहे हैं। यज्ञ, हवन और पूजन अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं। कल्पवासी कठिन तपस्या के बीच सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। दिनभर सात्विक भोजन, सेवा और साधना में समय बिताया जा रहा है। श्रद्धालु संतों के सान्निध्य में पहुंचकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं। गंगा तट पर पसरा यह धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ हैं।