फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फाल्ट से रातभर गुल रही 200 गांवों की बिजली

Sun, 25 Jan 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से रातभर 200 गांवो की बिजली गायब रही। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार सुबह ने फाल्ट सही किया तब लोगों को बिजली नसीब हो सकी।
विज्ञापन


रुटौल स्थित उपकेंद्र से भटासा, न्यू भटासा, पितौरा, कंपिल सहित चार फीडरों से क्षेत्र के गांवों में बिजली जाती है। शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे तेज हवा चलने से कई जगह लाइन में फाल्ट हो गए। इससे भटासा फीडर से जुड़े गांव बिराहिमपुर जागीर, त्यौरखास, अहियापुर, दारापुर, लुखड़ापुर, बरखेड़ा भौरुआ, पदम्नगला, किंदर नगला, विधि नगला सहित करीब 200 गांवों की बिजली ठप हो गई। इससे शाम होते ही घरों में अंधेरा हो गया।शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे कर्मचारियों ने फाल्ट सही कर बिजली बहाल की। इस दौरान 16 घंटे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। कायमगंज ग्रामीण जेई जावेद अख्तर ने बताया कि तेज हवा से लाइन में फाल्ट हो गए थे। फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें