फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस का 130वां स्थापना दिवस

Sun, 28 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी का 130वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


शहर के टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्रनाथ कटियार, सतीशचंद्र सक्सेना, सोबरन सिंह गंगवार, एलिस दयाल, जगमोहन सिंह यादव, नायाब खां, राशिद आलम खां, राजन कुमार कनौजिया, महेंद्र धवन, देवेंद्र गुप्ता, रामकिशन राजपूत, हरिश्चंद्र बाथम, महेश शुक्ला,

रामविलास बाथम और सतेंद्र शाक्य को शाल उढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं। मनरेगा कांग्रेस की ही देन है। इससे ग्रामीण इलाके के लोगों को उनके गांव में ही काम मिलता है। डा. दिनेशचंद्र अग्निहोत्री ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया। पुन्नी शुक्ला ने कहा कि अधिक से अधिक युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ा जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर शादाब हुसैन, इमरान अंसारी, ऋषभ अग्निहोत्री, ऋषभ मिश्रा, मुजम्मिल खां, विशाल वर्मा, आशीष कुमार, सतीशचंद्र सक्सेना, जानकी शुक्ला, संजू अग्निहोत्री, प्रभात कटियार, रवीश वाजपेयी, डालचंद्र कठेरिया, कुलदीप सक्सेना, पवित्र मोहन गुप्ता, सतेंद्र शाक्य, डा. पीएन सक्सेना, विनोद गुप्ता और अभिषेक सारस्वत आदि मौजूद रहे।

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से मोहल्ला नई बस्ती में ब्रजेशचंद्र पांडेय के आवास पर बैठक हुई। स्थापना दिवस पर पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन, नावेद अल्वी, आशीष अग्निहोत्री, रवीश द्विवेदी, पुनीत पालीवाल, शकील अहमद, दिलवर हुसैन, निजाम मोहम्मद, क्रांति पांडेय, नन्हेंलाला और अखिलेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें