फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी में 42 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आरक्षण के वर्गीकरण के विरोध में भीम आर्मी की ओर से निकाली गई रैली में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का नाम लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने 42 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के कर्नलगंज चौकी इंचार्ज नर सिंह ने शहर कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली निवासी भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, जिला प्रभारी राजीव सिंह व चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एससीएसटी आरक्षण के वर्गीकरण के आदेश दिए थे। उसके विरोध में भीम आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एडीएम को ज्ञापन दिया।
इसके बाद जिलाध्यक्ष की अगुवाई में वापस जाते समय जुलूस निकाला गया। इसमें पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर अभद्र नारे लगा रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पदाधिकारी व कार्यकर्ता नीले रंग का झंडा टोपी लगाए हुए थे। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें