फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम के ब्लाक प्रमुख भाई व मुनीम पर धमकी देने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता अनुपम दुबे के ब्लाक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन और मुनीम के खिलाफ एक महिला ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें एटीएम कार्ड व चेक बुक भी न देने का आरोप है। अमित दुबे मोहम्मदाबाद का ब्लाक प्रमुख है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला शिवाजी कालोनी नेकपुर कलां निवासी उमेश सिंह राठौर एटीएम पर गार्ड हैं। उन्होंने नौगवां कैंट निवासी भूपेंद्र सिंह राजपूत से 15 जनवरी 2018 को एक लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये आठ हजार रुपये की मासिक किस्त में लौटने की बात तय हुई थी। आरोप है कि उमेश का एटीएम व चेकबुक भूपेंद्र ने अपने पास रख ली। भूपेंद्र हर महीने आठ हजार रुपये उमेश के एटीएम से निकाल लेता था। कर्ज से अधिक रुपये निकालने के बाद भी एटीएम और चेकबुक नहीं लौटाई। मांगे पर गाली गलौज कर अपमानित किया।
उमेश का आरोप है कि भूपेंद्र ने कहा कि रुपये अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन के हैं। पांच लाख रुपये निकल रहे हैं, तुम्हें बब्बन ने बुलाया है। रुपये नहीं मिले तो बब्बन घर से पकड़वा लेंगे। भूपेंद्र ड्यूटी के दौरान इस तरह की धमकी देता था। वह मकान खाली करने की चेतवानी भी दे रहा था। इससे उमेश को हार्टअटैक पड़ गया था। उमेश की पत्नी किरन ने मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अमित दुबे और उनके मुनीम भूपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें