फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार बंद दुकान में घुसी, दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कमालगंज में रेलवे तिराहे पर दीवार में घुसी कार से क्षतिग्रस्त हुई स्कूटी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बंद दुकान में घुसी कार, दीवार व दो वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

कमालगंज। रजीपुर की ओर जा रही कार कस्बे के रेलवे तिराहे पर अनियंत्रित होकर बंद दुकान में घुस गई। इससे दुकान का शटर, दीवार व बाहर खड़ी बाइक, एक स्कूटी कार की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई।
बुधवार सुबह 9 बजे थाना क्षेत्र के गांव तलैया नगला निवासी टीटू पुत्र संतराम अपनी कार से कस्बे के रेलवे स्टेशन से घर जा रहा था। रेलवे तिराहे पर कार अचानक अनियंत्रित होकर कस्बा निवासी योगेश चंद्र अग्रवाल की बंद दुकान में घुस गई। इससे दुकान की दीवार व शटर क्षतिग्रस्त हो गया। पास में हेयर कटिंग सैलून के बाहर खड़ी बाइक व स्कूटी भी टूट गई। हादसे में फिलहाल किसी के चोट नहीं आई।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुकानदारों ने कार चालक को पकड़ लिया। फतेहगढ़ निवासी प्रमोद पुत्र सोहनलाल ने बताया कि वह अपने साथी विजेंद्र कुमार यादव के साथ स्कूटी से तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन

तिराहे पर सैलून में वह हेयर कटिंग करा रहे थे। कार की टक्कर से उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। सैलून में हेयर कटिंग करा रहे महरूपुर राबी निवासी इंद्रजीत की बाइक भी कार की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में दोनों पक्षों का समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें