फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचंद्र समाधि से जिला जेल चौराहे तक गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान नाप करते पालिका कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रामचंद्र समाधि से लेकर जिला जेल चौराहे तक बुलडोजर ने अतिक्रमण ध्वस्त किया। सिटी मजिस्ट्रेट की अगुुवाई में फोर्स के साथ नगर पालिका के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के साथ ही मलवा भी उठवा रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार, फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल फोर्स व दो जेसीबी लेकर रामचंद्र समाधि के पास पहुंचे। समाधि के सामने पूर्व कलक्ट्रेट कर्मचारी सुभाष के मकान के बाहर की दीवार व चबूतरा जेसीबी से हटवाया गया। नवदिया में निर्माणाधीन भवन का चबूतरा तुड़वाया गया।
दुकानदारों ने पहले ही अपनी दुकान के बाहर लगीं टिनें उतरवा ली थीं। नवदिया स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बनी यज्ञशाला को हटवाने के साथ दो कमरों को गिरवा दिया। पास स्थित गेस्ट हाउस का छज्जा व जीना तोड़ दिया गया। वहां सड़क तक बनी फर्श को जेसीबी से खुरचवा दिया। नर्सिंग होम के बाहर टिन शेड व जनरेटर देखकर नाप करवाई और संचालक को दो दिन में हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला जेल चौराहा पुरानी चुंगी पर अवैध रूप से बनी चक्की, सरताज की बाइक रिपेयरिंग की दुकान, उसके पास बने होटल को तुड़वा दिया। वहां पर भीड़ लगने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। देशी शराब के ठेके के बाहर की दीवार, डॉक्टर के क्लीनिक की दीवार, छज्जा व चबूतरा भी हटवा दिया। चाय व परचूनी की दुकान को जेसीबी से गिरा दिया। दुकान में भरा सामान भी खराब हो गया।
ग्रानगंज मोहल्ले के बाहर 32 लोगों ने अनुुसूचित जाति वित्त विकास निगम की जमीन पर कब्जा करके दुकानें बना रखी हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार को नाप कराने के बाद सभी को दुकानें खाली कर कब्जा छोड़ने के निर्देश दिए थे। बसपा नेता अरविंद ठाकुर ने अपने घर के बाहर बनीं तीन दुकानें 55 लाख में बेच दी थीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार को बसपा नेता को बुलाया और सरकारी जमीन पर दुकानें बेचकर लाखों रुपये कमाने पर फटकार लगाई।
शाम पांच बजे तक दुकानें खाली करवाकर तुड़वाने का वीडियो भेजने के निर्देश दिए। ऐसा न करने पर भूमाफिया में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। वहीं, डॉ. एके अग्निहोत्री, उनके परिवार के विकास अग्निहोत्री को भी दुकानें खाली कर तुड़वाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन के गेट तक सभी दुकानदारों को शाम तक दुकानें खाली करने का समय दिया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव का कड़ा रुख देखकर दुकानदार सामान निकालकर दुकानें खाली करने में जुट गए। सब्जी बेचने वाले एक परिवार के लोगों ने अपना मकान खुद तोड़ना शुरू कर दिया। मकान से सामान निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट करने लगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने एक
डॉक्टर को बुलाया और राजनीतिक दबाव डालने पर सबसे पहले उसकी दुकान व मकान गिराने की चेतावनी दी। डॉक्टर ने हाथ जोड़कर कार्रवाई न करने की बात कही और शीघ्र ही सामान हटवाने का भरोसा दिया।
जिला जेल चौराहे पर दुकान व मकान गिराए जाने पर वहां पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोग जेसीबी चालकों व नगर पालिका कर्मियों पर दबाव बनाने लगे। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स को ट्रक से बुलाया गया। फोर्स आने पर मौके पर लगी भीड़ इधर उधर खिसक गई। किसी ने भी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटाई।

पुलिस लाइन चौराहा के पास चले अतिक्रमण अभियान में जेसीबी से गिराया जा रहा गेस्ट हाउस का छज्जा। संव- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें