फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण पर 19 को गरजेगा बुल्डोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण पर 19 को गरजेगा बुलडोजर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 19 अगस्त को प्रशासन अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाएगा। व्यापारियों को अपनी दुकान के सामने नाली की पटिया खोलने के लिए चार दिन में खुद ही अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया है।
चौक से लेकर रेलवे रोड व लोहाई रोड तक दुकानदारों ने अतिक्रमण कर फुटपाथ घेर रखा है। इससे दिन भर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इसका प्रशासन ने अब संज्ञान ले लिया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि शहर में सभी बाजारों में नाली की पटिया व फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। 18 अगस्त तक सभी दुकानदार अपनी दुकान के आगे अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण खुद ही हटा लें। 19 अगस्त को वह पुलिस बल के साथ सबसे पहले चौक घंटाघर से रेलवे रोड तक और लोहाई रोड पर जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटवाएंगे।
विज्ञापन

जेसीबी से अतिक्रमण हटाने पर मलबा जब्त करने के साथ होने वाला खर्च भी संबंधित दुकानदार से राजस्व की तरह वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद शहर की अवैध कालोनियों के निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें