फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, समतलीकरण भी कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन गेट से जिला जेल चौराहे तक पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकान तोड़ते समय भवन स्वामी की ईओ से नोकझोंक भी हुई। खुद ही निर्माण तोड़ने वालों को ईओ ने दो दिन में अवैध निर्माण हटाने की मोहलत दी।
विज्ञापन

जिला जेल चौराहे से लेकर पुलिस लाइन गेट तक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की 57 डिसमिल भूमि है। इस पर वर्षों से कब्जा था। करीब 15 दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने कब्जेदारों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया था। मंगलवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार पुलिस बल, कर्मचारी व दो बुलडोजर लेकर पुलिस लाइन रोड पर पहुंचे। सबसे पहले पुलिस लाइन गेट के सामने दुकान गिराई गई। इसके बाद दुकानों का छूटा हुआ अतिक्रमण हटवाकर सरकारी भूमि पर जेसीबी से समतलीकरण भी कराया गया।
दुकान गिराए जाने की जानकारी पर पहुंचे दुकान मालिक ने ईओ से मौके पर लेखपाल और सिटी मजिस्ट्रेट न होने की बात कही। इस पर ईओ ने कहा कि नाप पहले ही हो चुकी है। लेखपाल मौके पर हैं, फिर से नाप करा सकते हो। ईओ ने जेसीबी से हटवाने की बात कही तो बाइक मिस्त्री ने खुद ही खोखा हटाने की मोहलत मांगी। इस पर ईओ ने बाइक मिस्त्री सहित सभी कब्जेदारों को दो दिन में खुद ही अतिक्रमण व ईंटें हटाने का मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी भूमि का समतलीकरण कराने के बाद हदबंदी करने के साथ तारों से घेराबंदी कराई जाएगी, जिससे लोग दोबारा काबिज न हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें