फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किशोर झुलसा, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दोस्त की दुकान में लगे टिन शेड में उतरे करंट से किशोर झुलस गया। इससे गुस्साए लोगों ने सातनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मोहल्ला श्यामनगर निवासी ईशू (16) दोस्त सोनू राजपूत से मिलने उसकी दुकान पर गया था। दुकान के बाहर से गुजरे बिजली के तार लिंटर से निकली सरिया से छू गए। टिनशेड के सरिया से छूने से इसके लोहे के खंभे में उतरे करंट की चपेट में ईशू आ गया। स्थानीय लोगों ने ईशू को डंडे के सहारे करंट से अलग किया। बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना से गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा श्यामनगर रेलवे क्रासिंग के पास सातनपुर मंडी रोड पर जाम लगा दिया। जाम में कई वाहन भी फंस गए। मोहल्ले वालों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। जाम लगाने वालों में अंकुर श्रीवास्तव, आमिर शेख, माजिद अली, अनमोल, प्रांजुल, बंटू, सचिन आदि थे।
विज्ञापन

बंचलाइन न होना बनी मुसीबत
मोहल्ले में करीब 50 मकान हैं। इन मकानों के लिए बिजली के केबल डाले गए हैं। गली में खंभे लगे हैं, मगर उन पर बंच लाइन नहीं डाली गई। यदि बंच लाइन पड़ी होती तो घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें