फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महमदगंज मड़ैयन घाट पर पुल निर्माण शुरू

Sun, 16 Nov 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो: 25 निर्माणाधीन पुल की छत ढलाई का हो रहा काम। ग्रामीण
विज्ञापन
कमालगंज। हरदोई मार्ग पर निर्माणाधीन दो अरब की सेतु परियोजना में एक बार फिर काम तेज हो गया है। गंगा की धार के ऊपर छत ढलाई का काम भी अब आरंभ हो गया। पिलर संख्या एक से नौ तक आठ छतों की ढलाई होनी है।
विज्ञापन


गंगा नदी के महमदगंज मड़ैयन घाट पर 10 जून 2023 को सेतु परियोजना का शिलान्यास हुआ था। 50 पिलर वाले पक्के पुल के दोनों ओर 7.5 मीटर चौड़ा पहुंच मार्ग बनना है। वहीं, 3.75 मीटर चौड़ा अतिरिक्त पहुंच मार्ग कमालगंज के भटपुरा की ओर 2400 मीटर लंबा व तेरा अकबरपुर हरदोई की ओर 1000 मीटर लंबा बनना है।
बरसात से पहले गंगा की धारा के ऊपर पिलर संख्या एक से नौ तक छत ढलाई रह गई थी। अब यही काम आगे बढ़ाया जा रहा है। निर्माण कार्य में लगे कारीगर दिसंबर तक सभी छतों की ढलाई कर देने के हिसाब से काम कर रहे हैं। परियोजना चालू होने पर सैकड़ों गांवों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन




इस बार बाढ़ का पानी भटपुरा आजादनगर की ओर पूरे 2400 मीटर के पहुंच मार्ग पर पहुंचा था। पहुंच मार्ग के बीच में तो गंगा की एक धारा ही आ गई थी। यह धारा पूरी पुलिया को ही बहा ले गई।
डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और फिर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बही पुलिया का जायजा लिया था। डीएम ने सुरक्षित पहुंच मार्ग के लिए तीन अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। सेतु निगम लखनऊ से आई टीम ने भी सर्वे कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें