फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हार्ट अटैक के रोगियों को अब लोहिया अस्पताल में मिलेगा बेहतर इलाज

Sun, 16 Nov 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-15 लोहिया अस्पताल गेट का। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अब लोहिया अस्पताल में भी हार्ट अटैक के रोगियों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। इसके लिए कार्डियो सुविधा से लैस दो बेड का वार्ड तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

मरीज का तुरंत ईसीजी होगा और इसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। चंद मिनट में ही लखनऊ स्थित मुख्य सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टर रिपोर्ट के अनुसार अपना परामर्श देंगे। इसके बाद जरूरत होने पर 40 हजार रुपये कीमत का इंजेक्शन लगेगा, ताकि मरीज का खून गाढ़ा होने से रोका जा सके और मरीज की जान बच सके।
लोहिया अस्पताल में कई सालों से कार्डियोलॉजिस्ट तैनात हैं, मगर सुविधाओं और दवाओं के अभाव में हृदय रोगियों को कामचलाऊ इलाज मिल पा रहा था। अब शासन की पहल पर अच्छे इलाज की आस बंधी है। कार्डियो सुविधा से लैस दे बेड तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

हार्ट अटैक के बाद आने वाले मरीज का तुरंत ईसीजी करके उसकी रिपोर्ट को बनाए गए पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। निर्धारित 10-15 मिनट में लखनऊ में बने सेंटर में बैठे विशेषज्ञ डॉक्टर उस पर अपनी राय देंगे। विशेषज्ञों की राय पर ही मरीज को अस्पताल में उपलब्ध रहने वाले टेनेक्टेप्लाज अथवा स्ट्रेप्टोकिनेस इंजेक्शन लगाया जाएगा।
यह इंजेक्शन मरीज का खून गाढ़ा होने से रोक देगा। इससे मरीज की जान बचाने में सहयोग मिलेगा। इस इंजेक्शन की कीमत 40 से 50 हजार रुपये है।

12 घंटे के अंदर अस्पताल आने वाले मरीजों को मिलेगी सुविधा
लोहिया अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनोज पांडेय बताते हैं कि सैफई मेडिकल कॉलेज में उनकी ट्रेनिंग हो चुकी है। हार्ट अटैक वाला मरीज यदि 12 घंटे के अंदर अस्पताल आता है तो उसका तुरंत ईसीजी करके रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करेंगे। वहां से कुछ ही देर में जांच करके इंजेक्शन लगाना है या नहीं, बताया जाएगा। उसी के बाद 40 हजार रुपये कीमत के टेनेक्टेप्लाज अथवा स्ट्रेप्टोकिनेस इंजेक्शन लगेगा। यह इंजेक्शन जान बचाने में रामबाण साबित होगा।

सीएचसी पर कार्डियोलॉजिस्ट नहीं, सुविधा मिलना मुश्किल
लोहिया अस्पताल के अलावा किसी भी सीएचसी पर न तो कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती है और न ही ईसीजी जांच की सुविधा। ऐसे में देहात क्षेत्र में हार्ट अटैक होने पर मरीज को लोहिया अस्पताल तक आना होगा। इसके बाद ही उसे प्राथमिक इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट और एक सहयोगी की ट्रेनिंग हो चुकी है। इमरजेंसी के आसपास दो बेड का वार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। हृदय रोगियों के लिए महंगा इंजेक्शन जीवन प्रदान करने वाला होगा। हार्ट अटैक आने वाले मरीज के इलाज में कोई लेटलतीफी नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. जगमोहन शर्मा, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।

फोटो-15 लोहिया अस्पताल गेट का। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें