फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन को बंधक बनाकर पीटा

Thu, 06 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर थाना क्षेत्र के गांव बेला सरायगजा में हमलावरों ने भाई-बहन को बंधक बनाकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उनको बंधकमुक्त कराया। पीड़ित के पिता ने पांच हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
बेला सरायगजा के अखिलेश ने गांव के ही सुधीर समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बताया कि कुछ दिन पहले सुधीर का मोबाइल चोरी चला गया था। सुधीर उसकी पुत्री पर चोरी का आरोप लगाता चला आ रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को सुधीर अपने साथियों समेत आया और भाई व बहन को पकड़कर अपने घर ले गए। इन लोगों ने एक कमरे में बंद कर दोनों की पिटाई की। इसकी जानकारी जब छोटे भाई को हुई तो उसने घर जाकर सूचना दी। परिजनों ने यूपी 100 पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन


खबर मिलते ही यूपी 100 पुलिस गांव पहुंची और सुधीर के घर से भाई-बहन को मुक्त कराया। इस संबंध में एसओ मोहित यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। फिर भी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें