फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम पर झूठे मुकदमे दर्ज होने पर ब्राह्मण समाज नाखुश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्राह्मण समाज की बैठक में अनुपम दुबे पर दर्ज कराए जा रहे मुकदमों पर नाराजगी जताई गई। समाज के लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर साजिशन मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

ब्राह्मण धर्मशाला में हुई बैठक में डॉ. अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे भी शामिल हुईं। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ ने कहा कि पुलिस और प्रशासन अनुपम पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रहा है। यह ठीक नहीं है। जानबूझ कर फंसाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। कहा कि पुराने मामलों में अदालत अपना काम कर रही है। इस वक्त जो हो रहा है उसे ब्राह्मण समाज सहन नहीं करेगा।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष क्रांति पांडेय ने कहा कि हम सब यदि अलग-अलग रहे, तो पुलिस प्रशासन ज्यादाती करेगा। यह सहन नहीं किया जाएगा। जिस तरह से मुकदमे दर्ज हो रहे हैं, वह ठीक नहीं है। पुलिस ने सुधार नहीं किया, तो ब्राह्मण समाज चुप नहीं बैठेगा। भप्पू सोनी, संजीव मिश्रा बाबी, राजेश मिश्र, अंकित तिवारी, विमलेश मिश्रा, क्रांति पाठक, रमेश मिश्रा आदि लोगों ने एकजुट होकर विरोध करने की बात कही।
विज्ञापन

बिहार के लिए तीसरी रैक की लोडिंग शुरू
फर्रुखाबाद। किसानों को कम किराये पर गैर प्रांतों में आलू बेचने के लिए तीसरी किसान रेल की रेक लग गई है। इसमें 20 सवारी गाड़ी के डिब्बे और दे मालगाड़ी के डिब्बे हैं। वाणिज्य अधीक्षक अनुज गंगवार ने बताया कि रात 9 बजे तक रेक लग जाएगी। इसके बाद आलू की लोडिंग शुरू हो जाएगी। सुबह तीन बजे तक असम के बिहारा के लिए किसान रेल रवाना हो जाएगी। फिलहाल इसमें 220 मीट्रिक टन आलू जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें