फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: निजी वाहनों से प्रयागराज जाने वाले बुकिंग करा रहे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मौनी अमावस्या के बाद निजी संसाधनों से प्रयागराज जाने वालों की संख्या में कमी आने लगी है। लोग ट्रैवल एजेंसियों पर कराई गई बुकिंग निरस्त करा रहे हैं। ट्रैवल एजेंसी संचालक भी रास्ते पर जाम होने के चलते अधिक दरों पर वाहनों को भेजने के लिए हामी भर रहे हैं।
विज्ञापन

महाकुंभ में स्नान करने की लालसा सभी में है। सभी लोग किसी भी प्रकार से प्रयागराज पहुंचकर संगम में स्नान करने को आतुर हैं। निजी बस संचालकों से लेकर रोडवेज ने भी यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए पैकेज निर्धारित कर रखे हैं। वहीं, ट्रैवल एजेंसियों पर भी प्रयागराज के लिए जोर-शोर से बुकिंग हो रही है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए मेला क्षेत्र में हुए हादसे के बाद लोग सहम गए।
नगलादीना निवासी राजकुमार सिंह परिवार के साथ प्रयागराज जाने के लिए तैयार थे। इसके लिए उन्होंने आवास विकास स्थित ट्रैवल एजेंसी से गाड़ी भी बुक करा ली थी। कुंभ में लगातार बढ़ रही भीड़ और रास्ते में जाम की स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रयागराज जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। वहीं, मोहल्ला सिम्त सुमाल निवासी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि वह परिवार के साथ तीन फरवरी को प्रयागराज जाने वाले थे। मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के चलते जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। बताया कि टीवी चैनलों पर प्रयागराज जाने वाले मार्गों पर बेतहासा भीड़ और जाम की खबरें देखकर परिवार के लोगों ने यहीं पर गंगा स्नान करने का मन बना लिया।
विज्ञापन



सहालग और कुंभ में बढ़ा किराया
ट्रैवल एजेंसियां कुंभ से पूर्व 10 से 12 रुपये किलोमीटर का रेट ले रही थीं। सहालग और महाकुंभ मेले में वाहनों की मांग बढ़ने के बाद इनके रेटों में इजाफा हुआ है। जहां पहले आगरा, लखनऊ आदि शहरों के लिए 10 रुपये प्रति किलोमीटर का रेट चलता था, वहीं अब 11 से 12 रुपये कर दिया गया है। महाकुंभ के लिए 13 रुपये प्रति किलोमीटर से कम में कोई भी एजेंसी संचालक वाहन भेजने को तैयार नहीं है। इसी तरह पांच सीट और सात सीट के वाहनों के भी रेटों में बढ़ोतरी हुई है।


बोले ट्रैवल संचालक
आवास विकास कालोनी स्थित ट्रैवल संचालक भोला चौहान बताते हैं कि प्रयागराज जाने वाले लोगाें की लगातार बुकिंग आ रही है। विगत तीन दिनों में उन्हाेंने कई वाहन प्रयागराज के लिए भेजे हैं। जाम और भीड़ को देखते हुए कुछ रेट अवश्य बढ़े हैं।


ट्रैवल संचालक गौरव सिंह बताते हैं कि मौनी अमावस्या के बाद से उनके पास अभी तक कोई बुकिंग नहीं आई है। अभी भी उनके पास नौ बुकिंग प्रयागराज के लिए हैं। दो लोगों ने बाद में जाने की बात कही। टीवी पर दिखाई जा रही जाम की खबरों से लोग असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें