फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी संघ के अनुराग मंडल और अमित मिश्रा जिलाध्यक्ष बने

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के कार्यक्रम को संबोधित करते सुधीर गुप्ता। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का जोनल, मंडल और जिला स्तरीय कमेटी का चुनाव सोमवार को हुआ। इसमें रवींद्र कुमार चौहान जोन कमेटी, अनुराग गुप्ता मंडल कमेटी और अमित मिश्रा जिला कमेटी के अध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जोनल, मंडल और जिला स्तरीय कमेटी का अधिवेशन प्रांतीय मुख्य महामंत्री कामरेड महेंद्र राय की देखरेख में हुआ। इसमें कानपुर, फर्रुखाबाद मंडल और जिला स्तरीय कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
जोन कमेटी में सत्यराम यादव संरक्षक, रवींद्र सिंह चौहान अध्यक्ष, शिव कुमार शाक्य कार्यवाहक अध्यक्ष, अवनीश कुमार उपाध्यक्ष, हृदेश कुमार पटेल कोषाध्यक्ष, सुधीर गुप्ता महामंत्री, रामशंकर, ग्या प्रसाद उपमंत्री, साजिद हुसैन मीडिया प्रभारी चुने गए। सतीश यादव, दुर्गे सिंह, रामपाल गौतम, मिथलेश कुमारी सदस्य चुनी गईं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद मंडल कमेटी में रामसरन वर्मा संरक्षक, अनुराग गुप्ता अध्यक्ष, अरविंद कटियार कार्यवाहक अध्यक्ष, पवन कुमार उर्फ पंकज उपाध्यक्ष, अनिल कुमार सक्सेना कोषाध्यक्ष, श्कील खां महामंत्री, रमेश कुमार उपमंत्री, शिव कुमार शाक्य मीडिया प्रभारी चुने गए। सुभाष चंद्र, कमल उर्फ टाटा, चंद्रशेखर, विकास उर्फ कल्ल को सदस्य चुना गया।
जिला कमेटी में आदिल खां को संरक्षक, अमित मिश्रा को जिलाध्यक्ष, जोगेंद्र पाल को कार्यवाहक अध्यक्ष, सतीश चंद्र उपाध्यक्ष, विशाल वर्मा कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार शाक्य महामंत्री, सीमा सक्सेना उपमंत्री, सुधीर कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी चुने गए। आदित्य प्रकाश, महेंद्र पाल सिंह, विमलेश कुमार, रामकुमार को सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें