फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई फोटो अपलोड न करने पर 494 छात्रों का रुक सकता है प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने 494 छात्रों की धुंधली व अस्पष्ट फोटो के स्थान पर दूसरी और 95 छात्रों के दिव्यांग प्रमाण पत्र परिषद की वेबसाइट पर अपलोड न करने पर प्रवेश पत्र रोकने की चेतावनी दी है। 81 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को 28 फरवरी की शाम तक फोटो व प्रमाण पत्र अपलोड करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए जिले में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब 43 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। छात्र-छात्राओं की फोटो पंजीकरण के दौरान परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की र्गइं थीं। जिनमें कई की फोटो में उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हो रहे हैं। पंजीकरण के दौरान जिन प्रधानाचार्यों ने छात्रों को दिव्यांग दिखाया था, उनमें कई के दिव्यांग प्रमाणपत्र वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को धुंधली फोटो वाले छात्रों की स्पष्ट व नई फोटो और दिव्यांग छात्रों के दिव्यांग प्रमाणपत्र प्रधानाचार्यों के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने का आदेश 21 फरवरी को दिए थे।
अपलोड करने की 28 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की थी। प्रधानाचार्यों की लापरवाही से अभी तक फोटो व दिव्यांग प्रमाणपत्र अपलोड करने का काम पूरा नहीं कराया गया। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने जिले के 81 कॉलेजों के 494 छात्रों फोटो और 95 दिव्यांग छात्रों की सूची जारी की है। इन कॉलेजों के प्रधानाचार्य को चेतावनी दी है कि 28 फरवरी तक धुंधली फोटो के स्थान पर नई व स्पष्ट फोटो और दिव्यांग छात्रों का प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किया गया तो सभी का प्रवेश पत्र रोक दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव का आदेश आने पर 81 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर फोटो और दिव्यांग प्रमाणपत्र अपलोड करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें