फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखो ने ली शपथ

Sat, 19 Mar 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
शपथ लेती ब्लाक प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों ने अपने-अपने विकास खंडों में संविधान और निष्ठा के प्रति शपथ ली। अलग-अलग विकास खंडों में राजपत्रित अधिकारियों ने उन्हें शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुखों ने अपने-अपने ब्लाकों में विकास कार्य कराने का वादा किया।
विज्ञापन


ब्लाक बढ़पुर परिसर में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख उर्मिला राजपूत उर्फ अलका पत्नी पंचशील राजपूत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी पुष्पराज जैन ने कहा कि सपा सरकार में जितना विकास हुआ है। उतना विकास किसी सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएं।

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उप जिलाधिकारी सदर सुरेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अमित कुमार दुबे उर्फ बब्बन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी ब्लाक प्रमुख के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन


नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक परिसर में आयोजित शपथग्रहण समारोह में तहसीलदार अमृतपुर शेख आलम गीर ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख डा. अनीता रंजन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदीप यादव दीपू, प्रदीप यादव टीटू, बीडीओ डा. पुष्प कुमार, बाबू सिंह यादव, शैलेंद्र यादव, डा. जितेंद्र यादव, जयसिंह यादव और चौधरी केशव यादव आदि मौजूद रहे।

कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय में तहसीलदार सदर आरपी चौधरी ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी को पद एवें गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही बचे हुए बीडीसी सदस्यों को भी शपथ दिलवाई गई। इस दौरान समितियों का गठन भी किया गया। बीडीसी सदस्यों से गांवों के विकास कार्यों के प्रस्ताव भी लिए गए।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय में तहसीलदार कायमगंज विनोद जोशी ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रानी देवी कठेरिया पत्नी प्रमोद कठेरिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीना गंगवार, अभय प्रदीप गंगवार, मुकेश यादव, सुरजीत, अरुण यादव, रामप्रकाश, शोएब खां और बीडीओ विपिन यादव आदि मौजूद रहे।

राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम हवलदार सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख डा. सुबोध यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद ब्लाक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में विकास का पहिया थमने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र के सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी पुष्पराज जैन आदि मौजूद रहे।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय परिसर में एसडीएम अजीत कुमार ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख गुड्डी देवी पत्नी रामप्रकाश यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रामेश्वर सिंह यादव, सीओ प्रताप कुमार, बीडीओ विमला देवी, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, रामप्रकाश यादव कल्लू, पूर्व विधायक इजहार आलम खां, केके चतुर्वेदी, ब्रजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें