फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 15 लाख से खरीदे गए गरीबों के लिए कंबल, वितरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तापमान गिरने के साथ अब ठिठुरन भी बढ़ गई है। गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। तीनों तहसीलों में गरीबों के लिए 15 लाख रुपये से कंबल खरीदे गए हैं। इसके साथ ही अलाव जलाने के लिए 50-50 रुपये भी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


दिन में धूप निकलने से भले ही मौसम सामान्य हो रहा है, लेकिन रात में पारा गिरकर पांच डिग्री तक पहुंचने से ठिठुरन बढ़ गई है। कोई भी गरीब सर्दी से जान न गवांए, इसके लिए शासन से मिले 15 लाख रुपये से कंबल की खरीद की गई है। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक तहसील क्षेत्र के लिए पांच-पांच लाख रुपये से 1500-1500 कंबल खरीदकर दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही अलाव जलाने के लिए तीनों तहसीलों को 50-50 हजार रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।
अलाव के लिए तहसील सदर क्षेत्र के सात स्थान, अमृतपुर में 10 व कायमगंज क्षेत्र में पांच स्थान चयनित किए गए हैं। कोई भी गरीब व राहगीर खुले में रात न गुजारे। इसके लिए 13 सेल्टर होम चालू कराए गए हैं। इसमें नगर पालिका कायमगंज में दो, सात नगर पंचायतों में एक-एक, राजेपुर राठौरी में एक व शहर में रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व फतेहगढ़ में नगर पालिका के सेल्टर होम में राहगीरों की रुकने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि तीनों तहसीलों में पात्रों को कंबल वितरण करने और चयनित स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सर्दी में रहें सतर्क, हवा के संपर्क में आने से बचें

फर्रुखाबाद। आपदा प्रबंधन की ओर से सर्दी से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसमें शीतलहर से बचने के लिए घर में ही रहने की सलाह दी गई है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता व तापमान संतुलित रखने के लिए पौष्टिक आहार के साथ विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खाने की सलाह दी गई। हाथ-पैर की अंगुलियां, कान व नाक की सुन्नता, सफेद या पीलापन दिखना शीतलहर के लक्षण हैं। शरीर में अकड़न, भारी श्वांस, कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। कमरे में कोयला या अंगीठी जलाना जान पर भारी पड़ सकता है। इसका धुआं जहरीला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें