फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम मंदिर भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय दीपों से जगमग

विज्ञापन
आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर दीप जलाकर खुशी मनाते जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
श्री राम मंदिर भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय दीपों से जगमग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अयोध्या में भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम भाजपा कार्यालय फूल मालाओं से सजाया गया। मुख्य गेट पर प्रभु श्रीराम का चित्र रखकर 501 दीप प्रज्ज्वलित किए गए तो कार्यालय जगमग हो उठा। श्रीराम के जयकारे व भजन-कीर्तन से माहौल राममय हो गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कह कि दशकों से संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण रास्ता साफ हुआ। भाजपा सरकार के प्रयासों व सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर राम मंदिर का निर्माण होगा। भगवान राम हिंदुओं की आस्था के प्रतीक हैं। भाजपा सरकार ने सभी वर्ग व धर्म के लोगों को न्याय दिलाने का काम किया है। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने मंदिर निर्माण में बाधा डाली।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने मंदिर आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर गोली चलवाकर घृणित कार्य किया। उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर कार्यालय को रोशनी से सजाया गया। शुभ कार्य करने से पूर्व भाजपा कार्यालय को 501 दीपों से सजाया गया है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता पाठक ने दीप सुसज्जित किए।
विज्ञापन

इस दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। वहीं साउंड से भक्ति गीत की धुन पर कार्यकर्ता झूमते रहे। भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री शशांक शेखर मिश्रा, राजीव राठौर, विशाल शुक्ला, विकास सिंह यादव धनुष के आकार की रंगोली बनाई। हिमांशु गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, संजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, राजकुमार वर्मा, सुमन राठौर, पीयूष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें