फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत

Sun, 26 Oct 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-20, मृतक कृष कुमार।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। बहन की ससुराल जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने कार समेत चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जटवारा निवासी कृष कुमार (18) पुत्र रामनिवास बाथम व शिवा (18) पुत्र राजेश बाथम जयपुर में एक साथ छपाई का कार्य करते थे। दिवाली पर दोनों दोस्त घर आए थे। शनिवार को कृष अपनी बहन शिल्पी की ससुराल जिला मैनपुरी थाना व कस्बा कुसमुरा जा रहा था। बाइक शिवा चला रहा था। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव संतोषपुर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने बेवर की तरफ से आ रही कार ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार चालक जमील निवासी शरीफाबाद जनपद फिरोजाबाद को पकड़ लिया।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा। जहां डॉ. शनि मिश्रा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पोस्टमार्टम हाउस फतेहगढ़ में युवकों के शव देख दोनों के परिजन बिलख पड़े।
कृष कुमार भाई गुलशन, कालू, बहन शिल्पी व विनीता में तीसरे नंबर का था। पिता सिलाई करते हैं। मां अनारकली बेहाल हैं। वहीं शिवा के पिता राजेश बाथम पिता पल्लेदार हैं। वह घर का अकेला चिराग था।

कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। कार चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-20, मृतक कृष कुमार।

फोटो-20, मृतक कृष कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें