फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार इकलौते बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अस्पताल में भर्ती पत्नी को देखकर घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे माता- पिता के इकलौते बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चिंतामणि निवासी कांतिलाल दीक्षित का पुत्र सौरभ दीक्षित उर्फ़ कपिल (35) की ससुराल शाहजहांपुर में है। मायके में पत्नी शोभा को डेंगू हो गया। मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया। सूचना पर सौरभ पत्नी को देखने बाइक से गया था। रविवार रात करीब नौ बजे वह लौट रहा था। ज़ब वह चाचूपुर के पास पहुंचा तो पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे सौरभ काफ़ी दूर जा गिरा। माथे में गंभीर चोट होने से लोग हेलमेट ना लगे होने की बात बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लोहिया अस्पताल लाई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सौरभ के दो बड़ी बहनें कल्पना, भावना व माँ गंगा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। सौरभ प्राइवेट नौकरी करता था। उसके एक बेटी शुभांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें