फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह दिल्ली से घर लौट रहा था। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव मदनापुर निवासी अमरजीत यादव (38) दिल्ली में नौकरी करता था। उसने चार-पांच दिन पहले नई बाइक खरीदी थी। अमर होली पर अपने घर जाने के लिए बाइक से ही पांच अन्य साथियों के साथ चल दिया।
सभी अपने अलग-अलग बाइकों पर सवार थे। गुरुवार सुबह पांच बजे चार अन्य बाइक सवार साथी कायमगंज में रुक गया, जबकि अमरजीत अपनी बाइक से अकेला ही चला आया।
हथियापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अमरजीत पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा संदीप, सुरजीत, दिलीप, संजीव हैं। पत्नी सविता और मां सुहागवती का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें