फोटो: 29 फाइल फोटो सलाम हुसैन। स्रोत:परिजन
- फोटो : बिछिया रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन।
कमालगंज/जहानगंज। रिश्तेदारी से लौट रहे भाइयों की बाइक सड़क पर खड़े रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह भांजे के निकाह में भात पहनाकर भाइयों के साथ लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी सलाम हुसैन (45) मुंबई में रहकर नौकरी करते थे। वह रविवार को ही परिवार सहित गांव आए थे।
सोमवार को सलाम अपने भाई इसरार के साथ बाइक से जहानगंज के जहांगीरपुर स्थित रिश्तेदारी में गए थे। शाम करीब छह बजे दोनों गौसपुर स्थित बहनोई भुल्लन के घर जा रहे थे। तभी रास्ते में राजेपुर टप्पा मंडल के निकट सड़क पर खड़े रोड रोलर में उनकी बाइक टकरा गई।
हादसे में सलाम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें शहर के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात घायल ने दम तोड़ दिया। पत्नी राजिया बेगम, पुत्री अल्फिया व पुत्र समीर शव के पास बिलखते रहे।
परिजनों ने बताया कि गौसपुर में सलाम के भांजे का निकाह होना है। इसको लेकर सोमवार को वह भात पहनाने जा रहा था। तभी हादसा हो गया। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)