फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्राकियू नेताओं ने थाने को घेर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नवाबगंज थाने में किसान यूनियन के नेताओं से बात करते थानाध्यक्ष। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। मीडिया प्रभारी पर फायरिंग के मामले में कार्रवाई न होने पर भाकियू नेताओं ने थाने को घेरकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाया। सीओ के आदेश पर एसओ ने भाकियू नेताओं को जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सहसा जगदीशपुर निवासी भाकियू मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र पर 12 अप्रैल को गांव के एक दबंग युवक ने गाली गलौज कर अवैध असलहे से फायर कर दिया था। ज्ञानेंद्र ने युवक के खिलाफ जानलेवा हमला कर धमकी देने की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
रविवार को भाकियू नेता शिवम बघेल की अगुवाई में पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिले होने का आरोप लगाया। सीओ राजवीर सिंह से फोन पर पूरे मामले में बात कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सीओ ने भाकियू नेताओं को कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ के आदेश पर एसओ सत्यपाल ने भाकियू नेताओं से पूरे मामले की जानकारी ली। मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला किया था।
पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसओ ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसओ ने कहा कि दबंग युवक के पास अवैध हथियार है। वह हथियार लेकर जब निकले तो उसकी सूचना दी जाए, ताकि उसको पकड़ा जा सके। एसओ के आश्वासन पर किसान नेता थाने से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें