फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव हथियापुर में 22 सितंबर को होने वाली भाकियू की महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आने का कार्यक्रम है। इससे भाकियू पदाधिकारियों ने महापंचायत में भीड़ जुटाने के लिए गांवाें में बैठक की।
भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने पदाधिकारी व किसानों के साथ रविवार को गांव पपड़ी, कलुआपुर सानी, असगरपुर, अमलैया आशानंद, गदनपुर चैन, खिनमनी व गुतासी में बैठक की। उन्होंने किसानों से अपील की 22 सितंबर को हथियापुर में हो रही किसान महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के विचारों सुनें। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शामिल हों। इससे लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की मनमाने ढंग से ली जा रही भूमि का बचाया जा सके।
लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण में विसंगतियां दूर कराने, गंगा व राम गंगा नदी पर बांध बनाने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया जाएगा। तहसील व ब्लॉक अध्यक्षों ने भी गांव में बैठकें कर किसानों से महापंचायत में भीड़ जुटाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, अफरोज मंसूरी,, छविनाथ शाक्य, अजयपाल यादव, ब्रजेश गंगवार, गोपी शाक्य, अभय यादव, सुग्रीव पाल, राजेश गंगवार, गुड्डू यादव, अरविंद गंगवार आदि मौजूद रहे।