फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक सवार को पीटा, धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन तिराहे पर कुछ दुकानदारों ने साइड मांगने पर बाइक सवार को पीट दिया। बचाने आए पीआरडी से भी धक्का-मुक्की कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सभासद के चेचरे भाइयों समेत तीन पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ निवासी चिराग गुप्ता शनिवार देर शाम बाइक से शहर कोतवाली के रेलवे स्टेशन तिराहे पर जा रहा था। तिराहे के पास मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला मेमरान निवासी आकाश यादव (30) अपनी मिठाई की दुकान के बाहर कुछ युवकों संग खड़ा था। चिराग ने साइड में हटने की बात कही तो आकाश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आकाश ने अपने कई साथियों को बुलाकर चिराग की पीट दिया। ड्यूटी पर तैनात एक पीआरडी जवान ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की कर दी।
पीआरडी के साथ अभद्रता की सूचना पर रेलवे रोड चौकी प्रभारी राहुल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने आकाश यादव (30), उसके भाई दीपक उर्फ कल्लू यादव (26), नीरज यादव (29) को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा दिया। पीड़ित चिराग की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखने की बजाय एनसीआर दर्ज की है। आरोपी नगर पालिका सभासद बजरिया निवासी नेहा यादव के चचेरे भाई हैं। उन्होंने पैरवी करके कोतवाली से शांतिभंग में चालान करवा दिया। पीआरडी जवान ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें