फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियर शॉप में फांसी पर लटका मिला सेल्समैन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। क्षेत्र के गांव रजीपुर में स्थित बीयर शॉप में सेल्समैन लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे ठेकेदार दुकान का शटर खोल सेल्समैन को सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने सेल्समैन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (48) पुत्र महेंद्र गुप्ता रजीपुर स्थित बीयर शॉप पर सेल्समैन थे। रोजाना की तरह जीतू शनिवार सुबह वहां गए थे। शाम करीब 6 बजे बीयर शॉप का शटर बंद था। आस-पास के लोगों ने शटर बंद होने की जानकारी ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने पहुंचकर शटर खोला तो जीतू फांसी के फंदे पर लटका था। ठेकेदार ने जीतू को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज ले गए। वहां डॉ. विकास पटेल ने जीतू को मृत घोषित कर दिया। शव को घर ले जाया गया। जीतू के 22 वर्षीय पुत्र शिवम की शाहजहांपुर के जलालाबाद में जनवरी 2020 में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। जीतू के 4 पुत्री व एक पुत्र अभिषेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें