फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। पोल के सपोर्ट में लगे तार में उतरे करंट से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वह अपने जुड़वा भाई के साथ खेल रहा था। सूचना पर पहुंचे बाबा ने अंगौछे से तार में चिपके नाती को अलग किया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव सियानी निवासी सुखवीर चंद्र श्रीवास्तव के चार वर्षीय जुड़वां पुत्र लव व कुश शनिवार को दरवाजे पर खेल रहे थे। घर के पास ही एचटी लाइन के सपोर्ट में लगे तार में किसी तरह करंट उतर आया। लव खेलते हुए तार के पास पहुंच गया और करंट लगने से चिपक गया। भाई कुश ने रोते हुुए बाबा सुभाष चंद्र को जानकारी दी। सुभाष ने मौके पर जाकर अंगौछे से लव को तार से अलग किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मां प्रियंका की एक वर्ष पहल और दादी यामिनी की छह माह पहले मौत हो चुकी है। सुखवीर खेता करता है। उसके पिता सुभाष ही जुड़वां बेटों व एक वर्ष की पुत्री रोली की देखरेख करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिजली विभाग के अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है। लाइनमैन को मौके पर भेजकर पता लगाएंगे कि आखिर पोल के सपोर्ट तार में करंट कैसे उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें