फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले तीन वर्ष में सुंदरीकरण वाले तालाबों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरीकरण वाले तालाबों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी ने बैठक कर अटल भूजल योजना की समीक्षा की। उन्होंने तीन वर्षों में सुंदरीकरण कराए जाने वाले तालाबों का सत्यापन कराने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ सभी विभागों से जल संरक्षण के लिए कार्ययोजना मांगी गई है।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश अटल भूजल योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि जिले में वर्ष 2026 तक सभी विभाग जल संरक्षण के लिए काम कराएंगे। उन्होंने विभागाध्यक्षों से कार्ययोजना मांगी। डीएम ने कहा कि सबसे पहले योजना में ब्लॉक कमालगंज को चयनित किया जाएगा। गांवों में शत प्रतिशत हैंडपंप पर सोकपिट बनाए जाएं। निर्माणाधीन नए भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का काम कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तालाबों की सफाई व सुंदरीकरण का काम हो। इससे वर्षा के समय पूरे गांव का पानी सीधे तालाबों में आए और उस पानी को सुरक्षित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने सीडीओ एम.अरून्मोली को निर्देश दिए कि पिछले तीन वर्षों में तालाबों पर कराए गए कार्यों सत्यापन किया जाए। यह भी देखा जाए कि निर्माण या सुंदरीकरण के लिए किसी तालाब का बार-बार चयन तो नहीं किया जा रहा है। एडीएम विवेक श्रीवास्तव, डीएफओ पीके उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
खनन में कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जताई
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा की। खनन में राजस्व प्राप्ति की स्थिति खराब मिलने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को अभियान चलाकर वसूली कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने उपजिलाधिकारियों से कहा कि तहसीलों में दाखिल खारिज का समय से निस्तारण किया जाए। डीएम ने चिह्नित भूमाफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ लंबित विभागीय कार्रवाई एक माह में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम विवके श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह कटियार, अभिलाष वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा डीएम ने पुनरीक्षण समिति के साथ बैठक की। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक डीएन पाल ने प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने केसीसी को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। डीडीए राजकुमार, जिला विकास प्रबंधक अनुपम दत्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें