फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बीसी सखियां बनाएंगी आयुष्मान कार्ड, प्रशिक्षण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को डिजिटल और बैंकिंग सेवाएं देने वालीं बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (बीसी सखियां) अब आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगी। जिले की सभी 470 सखियों को विकास खंड सभागारों में इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज बढ़पुर ब्लाॅक में 48 सखियां प्रशिक्षित होंगी।
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीणों को घर बैठे बैंकों में रुपया जमा करने, निकालने, बैलेंस की जांच करने समेत सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की मंशा से बीसी सखियों की तैनाती की गई थी। स्वत: रोजगार योजना के उपायुक्त एसके तिवारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर बताया कि सभी ब्लाॅक सभागारों में दो-दो घंटे का प्रशिक्षण होगा। तीन दिन दो-दो और अंतिम दिन एक ब्लाॅक में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 19 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बढ़पुर में 48, दोपहर एक से तीन बजे तक कमालगंज ब्लाॅक सभागार में 97 सखियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 20 दिसंबर को कायमगंज में सुबह 10 से 12 बजे तक 66 और शमसाबाद में दोपहर एक से तीन बजे तक 78 बीसी सखियाें को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 22 दिसंबर को मोहम्मदाबाद ब्लाॅक सभागार में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक 61 और दोपहर एक बजे से तीन बजे तक नवाबगंज ब्लाॅक में 50 सखियां प्रशिक्षित की जाएंगी। इसके अलावा 23 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक राजेपुर ब्लॉक सभागार में 70 सखियों को प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों को समय से संबंधित स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें