फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कालिंदी 5.15 व मथुरा-छपरा एक्सप्रेस चार घंटा देर से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घने कोहरे का बुरा असर ट्रेनों और बसों के संचालन पर पड़ा है। भिवानी से प्रयागराज के लिए कालिंदी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे देरी से चली। मथुरा-छपरा एक्सप्रेस चार घंटे बाद पहुंची। सवारियों के अभाव में रोडवेज की दो बसें निरस्त करनी पड़ीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह भिवानी से प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5.35 बजे के बजाय 10.44 बजे पहुंची। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 5.09 घंटा देरी से चली। इसके अलावा मथुरा से छपरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 3.05 के बजाय 7.02 बजे पहुंची। चार घंटे देरी से पहुंचने के दौरान प्लेटफार्म पर यात्रियों को खासी दिक्कतें हुईं। कासगंज से अनवरगंज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 10.55 के बजाय 11.35 बजे रवाना हुई। प्रयागराज से भिवानी जाने वाली ट्रेन भी छह घंटे से अधिक देरी से पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। रोडवेज बस अड्डा पर सामान्य दिनों में रात पौने 11 बजे तक रवाना होने वाली बसों में नौ बजे के बाद सवारियां का टोटा पड़ गया। इससे दिल्ली जाने वाली दो बसों को निरस्त करना पड़ा। दिल्ली से आने वाली बसें भी तीन-तीन घंटे देरी से पहुंच सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें