फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर बैंकों की चेकिंग करने निकले थानेदार

विज्ञापन
एसबीआई शाखा फतेहगढ़ में चेकिंग करते पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर बैंकों की चेकिंग करने निकले थानेदार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एसपी के आदेश पर जनपद के सभी थानेदार अपने क्षेत्रों की बैंकों में चेकिंग करने के लिए निकले। पुलिस ने बैंक के बाहर खड़े संदिग्ध लोगों की तलाशी ली और उनको बिना काम के बैंक के आसपास खड़े होने पर कार्रवाई करने की हिदायत दी है।
त्योहारों के नजदीक आते ही बैंकों के आसपास टप्पेबाज सक्रिय हो गए हैं। ऐसी वारदातों पर लगाम लगाने के लिए एसपी डा. अनिल मिश्रा ने सोमवार को सभी थानेदारों व चौकी इंचार्जों को बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए। फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल सुबह से ही अतिक्रमण हटाओ अभियान में ड्यूटी पर लगे थे।
विज्ञापन

उन्होंने चौकी इंचार्जों को बैंकों की चेकिंग के लिए भेजा। शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय सहित सभी चौकी इंचार्जों ने बैंकों में जाकर अलार्म बजवाकर देखे। कई बैंकों में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इस पर उनको चालू करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मऊदरवाजा एसओ जे पी शर्मा ने जसमई की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक के आसपास खड़े सदिग्ध लोगों की तलाशी और भविष्य में बिना कारण के बैंक के आसपास खड़े मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। महिला एसओ विनीता सारथी ने स्टेट बैंक की सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें