फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में आवास अपूर्ण, प्रधान पर प्रति लाभार्थी 50 हजार लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। विकास खंड कमालगंज की ग्राम पंचायत जीरागौर में प्रधानमंत्री आवास अधूरे पड़े हैं। लाभार्थियों ने सोमवार को डीपीआरओ से शपथपत्र के साथ शिकायत की। इसमें प्रधान पर प्रति आवास 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। वहीं जिलाधिकारी से गांव में विकास कार्य कराए बिना ग्रामनिधि से लाखों रुपये हड़पने के मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की।
ग्राम पंचायत जीरागौर निवासी सुरेश चंद्र, शबाना बेगम, महरुनिशा, तौसीफ आदि ग्रामीणों ने डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी से शपथपत्र के साथ शिकायत की। इसमें कहा कि उन लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिले थे। इसकी पहली किस्त 1,37,500 रुपयेेे आने पर प्रधान ने जबरन प्रति आवास 50 हजार रुपये ले लिए। मना करने पर दूसरी किस्त रुकवाने की धमकी दी। ऐसे में नाजमीन, लक्ष्मी, अनवरी, चांदबी, काजल, नाजमा बेगम, शीलचंद्र, मनोवरलाल के आवास अधूूरे पड़े हैं। उन्होंने सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की। डीपीआरओ ने उन्हें जांच कराने का भरोसा दिया है। इसके अलावा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि हैंडपंप रिबोर, नाली जाल व डस्टबिन की खरीद, आरसीसी सड़क, पुलिया निर्माण आदि कार्य बिना कराए लाखों रुपये का गबन किया गया है। विकास कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घूरे की भूमि पर सामुदायिक शौचालय निर्माण की शिकायत
फर्रुखाबाद। शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव दुबरी निवासी अरुण प्रताप व रजनीश सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि गांव में वह लोग 50 वर्षों से घूरा डाल रहे हैं। उसी भूमि पर प्रधान सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रहे हैं जबकि ग्राम समाज काफी जगह खाली पड़ी है। ग्रामीणों ने शौचालय का निर्माण रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें