मोहम्मदाबाद। पति के खिलाफ बहन के पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला का अपने भाई व चाचा से घटना के दिन की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें महिला भतीजे की हत्या मेें शामिल होने की बात स्वीकर कर कार्रवाई न करने को कह रही है। भरोसा दे रही है कि एक दिन का समय दे दे। वैसा ही बच्चा लाकर दे देगी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी संतोष श्रीवास्तव 15 दिन पहले जनपद कन्नौज के थाना तिर्वा के गांव मलिहापुर निवासी साली राधा के पांच वर्ष के पुत्र सुमित व पुत्री सौम्या को अपने घर ले आया था। राधा अपने पति अजय की हत्या में कन्नौज की जिला जेल में बंद है। मौसा के घर आया सुमित बीमारी के कारण जगह-जगह शौच कर देता था। बुधवार को सुमित ने बिस्तर में शौच कर दिया। इस पर संतोष ने उसेडंडा मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। संतोष ने सुमित का शव कब्रिस्तान में दफना दिया था। गांव के लोगों ने गुरुवार को पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव कब्रिस्तान से बरामद करने के बाद कीर्ति की तहरीर पर उसके पति संतोष के खिलाफ भतीजे की गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने संतोष को जेल भेज दिया। गुरुवार को कीर्ति, उसके भाई, चाचा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो शनिवार को वायरल हो गया। इसमें भाई व चाचा महिला से सुमित की हत्या में कार्रवाई करने की चेतावनी देकर उससे सही सही बात बताने का दबाव बना रहे हैै। कीर्ति ने स्वीकार किया कि उसने सुमित की हत्या कर दी है। पुलिस घर पर आई है। कह रही है कि आप लोग एक बार पुलिस से कह दो कि सुमित आप लोगों के पास है। दूसरे दिन सुमित जैसा बच्चा लाकर दे दूंगी। वायरल ऑडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया है। ऐसे में पुलिस परेशान है क्योंकि वह मुकदमे में कीर्ति को वादी बनाकर उसके पति को जेल भेज चुकी है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि वायरल ऑडियो के बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी करने के बाद जांच कर कार्रवाई करेंगे।
महिला के हंगामे पर पुलिस लोहिया अस्पताल लाई
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला सुतहट्टी के बाहर एक महिला अर्द्धनग्न अवस्था में हंगामा कर रही थी। लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दे दी। इस पर पहुंची पुलिस महिला के हाथ बांधकर किसी तरह उसको लोहिया अस्पताल में पहुंचाया। महिला को बरेेली भेजने की कवायद की जा रही है।