फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश के पानी से भरा बढ़पुर अंडरपास, रास्ता बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। झमाझम बारिश से बढ़पुर तालाब का पानी अंडरपास में घुस गया। अंडरपास भरने के बाद पानी सातनपुर स्थित खेराताल में जाने लगा। अंडरपास में करीब 15 फीट गहरा पानी भरने से रेलवे ने तीनों मुख्यमार्गों पर टिनशेड लगाकर आवागमन बंद कर दिया है। रेलवे ने फिलहाल पानी निकालने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

शहर के बढ़पुर में रेलवे ने एक अंडरपास का निर्माण कराया है। इससे लोगों का सातनपुर, सेंट्रल जेल की तरफ आसानी से 24 घंटे आना-जाना होता है। बृहस्पतिवार को तेज बारिश से बढ़पुर तालाब का पानी पूरे मोहल्ले में दो से ढाई फीट भर गया। इसके बाद पानी अंडरपास में घुस गया। कुछ ही देर में अंडरपास पूरा भरने के बाद तेज धार सातनपुर स्थित खेरा ताल में जाने लगी। रेल प्रशासन ने बढ़पुर, अंडियाना और सातनपुर से आने-जाने वाले मुहानों पर टीन के तख्ते लगाकर आवागमन बंद कर दिया। शुक्रवार शाम तक पानी की धार सातनपुर तालाब में जाती रही। अंडरपास बंद होने से लोगों को पांच किमी का चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफ्दर हुसैन ने बताया कि पानी कुछ कम होते ही पंपिंग सेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें