फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुषी मेहरोत्रा चार पदक से हुईं सम्मानित

विज्ञापन
आयुषी मेहरोत्रा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विश्वविद्यालय स्तर पर एम. कॉम फाइनल में 96 फीसदी अंक पाने वाली छात्रा आयुषी मेहरोत्रा को दीक्षांत समारोह में चार मेडलों से सम्मानित किया गया। डीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्रा को बधाई दी है।
विज्ञापन

बुधवार को कानपुर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें दुर्गा नारायन महाविद्यालय की एम.कॉम तृतीय वर्ष उत्तीर्ण छात्रा आयुषी मेहरोत्रा को सम्मानित किया गया। छात्रा ने जुलाई 2021 में एम.कॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा दी थी। इसमें 1000 में से 960 अंक प्राप्त किए थे, जो विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक थे।
छात्रा को कुलाधिपति कांस्य पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, सरदार इंटर सिंह स्वर्ण पदक और डॉ. एसएम शुक्ल स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। डीएन कॉलेज के प्राचार्य मनोज गर्ग, वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार तिवारी और अन्य शिक्षकों ने छात्रों का बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें