फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजागरण यात्रा का जोरदार स्वागत, गंगा स्वच्छता का दिया संदेश

Tue, 30 Dec 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्मल गंगा जन अभियान के तहत गंगा अमृत कुंभ जन जागरण यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। फतेहगढ़ चौराहा पर सांसद मुकेश राजपूत ने भव्य स्वागत किया। यात्रा मुख्यमार्गों से होते हुए फूस बंगला फतेहगढ़ पहुंची। यहां रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन


शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा गोमुख से गंगासागर तक निर्मल गंगा जन अभियान के तृतीय चरण के तहत गंगा अमृत कुंभ जन-जागरण यात्रा मंगलवार को फतेहगढ़ चौराहा पहुंची। यहां सांसद मुकेश राजपूत, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद भोलेपुर मंदिर के पास पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू ने यात्रा का आरती उतारकर स्वागत किया। यात्रा भोलेपुर, बढ़पुर, लालदरवाजा, आईटीआई, ठंडी सड़क, रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, मेमरान, बजरिया, आदि से होते हुई फूंस बंगला फतेहगढ़ पहुंची। यहां यात्रा में शामिल लोगों ने रात्रि विश्राम किया। संयोजक शिवबख्श सिंह  ने बताया कि 31 दिसंबर को यात्रा फतेहगढ़ से रवाना होगी।
विज्ञापन


यात्रा भ्रमण के दौरान लोगों को गंगा स्वच्छता का संकल्प दिलवाया गया। इस अवसर पर दिवाकरनंद दुबे, रामऔतार पाठक, प्रेम दुबे, शरद दुबे और शिव कुमार कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें