फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की सभा में जा रही बस को रोकर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। प्रधानमंत्री मोदी की सभा में शामिल होने जा रही बस के सामने चक्की लगा ट्रैक्टर आ गया। इस पर बस की सवारियों व ट्रैक्टर मालिक के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सभा में जा रहे लोगों का आरोप है कि बस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पुलिस ने बस की सवारियों की ओर से दो नामजद सहित 42 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी पकड़ा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जाजपुर बंजारा निवासी विनोद सिंह ने मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नदौरा निवासी लालू, सनी व चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि रामनरेश, राजकुमार प्रजापति, कमलेश सिंह, विश्वजीत सहित कई लोगों के साथ बस से शनिवार सुबह कन्नौज में प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने को जा रहे थे।
बस जैसे ही नीबकरोरी गांव के पास पहुंची। तभी लालू व सनी का ट्रैक्टर सामने आ गया, जिसके पीछे चक्की बंधी थी। ट्रैक्टर हटाने को कहा गया तो दोनों मारपीट करने लगे। कुछ ही देर में दोनों के करीब 30-40 भी मौके पर पहुंच गए और बस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

जिससे बस की खिड़कियों के शीशे टूट गए। सवार लोगों में भी हड़कंप मच गया। आरोप है कि हमलावरों का कहना था कि क्षेत्र का कोई भी आदमी सभा में नहीं जाएगा। इससे भयभीत होकर कई लोग बस से उतरकर भाग गए। विनोद ने भाजपा कार्यालय में इसकी सूचना दी। पुलिस ने लालू को हिरासत में ले लिया। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें