फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर बनीं दुकानें बुलडोजर ने ढहाई

विज्ञापन
शहर के नेकपुर चौरासी में गुमटी के पास सड़क किनारे बनीं दुकानों को तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अतिक्रमण हटाओ अभियान दसवें दिन भी चला। नेकपुर चौरासी स्थित रेलवे क्रासिंग (गुमटी) के पास सरकारी जमीन पर बनीं चार दुकानों को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। भोलेपुर तक के अन्य दुकानदारों को दो मई तक खुद कब्जे तोड़ने की मोहलत दी गई। एक मार्केट का 10 फीट हिस्सा अवैध मिला तो मालिक हाथ जोड़ने लगा। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे राहत देकर सिर्फ तीन फीट हिस्सा तोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने पालिका कर्मियों और पुलिस बल के साथ शुक्रवार सुबह आठ बजे नेकपुर चौरासी स्थित गुमटी से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। यहां सरकारी जमीन पर बनीं चार दुकानों को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, सामने कुलदीप कटियार के मकान की नाप करके 10 फीट अंदर चूना डाला गया। उनकी बाउंड्रीवाल गिरा दी गई।
छह दुकानों को दो मई तक तोड़ने की हिदायत दे दी गई। कुछ दूरी पर बनी शिवाजी मार्केट का 10 फीट हिस्सा अवैध पाया गया। इसी दौरान दुकान मालिक ने सिटी मजिस्ट्रेट के हाथ जोड़े, तो उसे राहत देते हुए तीन फीट तक का हिस्सा तोड़ लेने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

यहां से लेखपाल और नगर पालिका कर्मियों ने भोलेपुर क्रासिंग तक सभी दुकानों, मकानों और अन्य भवनों में चूना डालकर दो मई तक हर हाल में खुद अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी।
प्रशासन की सख्ती से हड़कंप, राहत की चर्चा
अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन खासा सख्त है। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि अधिकारी उन लोगों पर ज्यादा कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं, जो शुरुआत में प्रशासन को कानून का पाठ पढ़ाने लगते हैं। जबकि जो अफसरों से आग्रह कर लेते हैं, उन्हें नियम के विरुद्ध राहत भी दी जा रही है। इसकी लोगों में खासी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें