फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को भीड़ में हुई धक्कामुक्की, विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना टीकाकरण के लिए अस्पतालों में शनिवार को उमड़ी भीड़ में जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस के पहुंचने के बाद टीकाकरण कराया गया। फतेहगढ़ सीएचसी में दोपहर में कन्नौज का एक व्यक्ति पहले टीका लगवाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़ गया। डॉ.बृजेश मिश्रा ने उसे समझाया। पंजीकरण नंबर देखा गया तो उसका नंबर काफी बाद में था।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती पर वह शांत हो गया। बाद में उसे टीका लगाकर भेजा गया। शाम छह बजे तक शिविर में 570 लोगों को टीका लगाया गया। यही हाल लोहिया अस्पताल का भी रहा। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संकिसा में भी पहले टीका लगवाने की होड़ में धक्कामुक्की होने लगी। कुछ शरारतीतत्व स्वास्थ्य कर्मियों से नोकझोंक करने लगे। मामला तूल पकड़ने पर हाथापाई तक नौबत पहुंच गई। बाद में पुलिस ने लाइन लगवाकर टीकाकरण शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें