फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, सात गांवों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर शनिवार को फिर चेतावनी बिंदु पार कर गया। इससे सात गांवों में पानी घुस गया। हरसिंहपुर कायस्थ में तो झोपड़ियों में पानी भरने से लोग ऊंचे स्थानों पर जाने लगे हैं। रास्तों में भी पानी भरा है। साथ ही मवेशियों के लिए भी चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जलस्तर 136.75 मीटर पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को 136.55 मीटर पर था। शनिवार को नरौरा बांध से गंगा में एक लाख 37 हजार दो सौ 14 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे एक-दो दिन में जलस्तर और बढ़ने का अनुमान है। कंचनपुर, सबलपुर, रामपुर, जोगराजपुर, कुशामपुर, लायकपुर, सुंदरपुर आदि गांवों में पानी पहुंच गया है। मेंथा आदि की फसलें तबाह होने से किसान चिंतित हैं। वहीं रामगंगा का जलस्तर 30 सेंटीमीटर घटकर 134.85 मीटर पर पहुंच गया। गंगा व रामगंगा में चेतावनी बिंदु 136.60 व खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। खो हरेली, रामनगर से 10 हजार 50 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें