फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कब्जा करने की नीयत से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कब्जा करने की नीयत से दबंगों ने पिता, पुत्र व पुत्री को लाठी-डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया। दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला डाल निवासी रामऔतार ने सोमवार को एएसपी डॉ. संजय कुमार को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि 17 दिसंबर को वह पुत्री सीता व पुत्र सचिन के साथ खेत पर पानी लगा रहा था। उसी दौरान सात लोग खेत पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सातों लोगों ने लाठी-डंडों से प्रहार कर रामऔतार, सीता व सचिन को घायल कर दिया।
आसपास खेत में काम कर रहे लोगों के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी थी। उसके बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। एएसपी ने रामऔतार को मामले की गंभीरता से जांच करवाकर कड़ी र्कारवाई का भरोसा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें