फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन आवेदन वाले ही शामिल हो पाएंगे सेना भर्ती में

Mon, 21 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजीमेंट सेंटर में छह जनवरी से होने वाली बीआरओ भर्ती की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक हुई। कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही युवाओं के ठहराने के लिए कालेजों के अधिग्रहण पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


भर्ती निदेशक कर्नल राजीव कुमार ने बताया कि राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में 6 से 13 जनवरी तक भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए सेना ने आनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है। बिना पंजीकरण कराए युवक भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। सीतापुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर के साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों में निवास कर रहे गोरखा प्रजाति के युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

आनलाइन पंजीकरण आवेदन सात नवंबर से शुरू किए गए थे। पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तक थी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह ने बताया कि भर्ती में आने वाले युवकों को ठहराने के लिए शहर में 10 कालेजों का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन


युवकों को ठहराने वाले कालेजों में पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी। सिखलाई बैरियर के बाहर, रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात की जाएगी। यहां पर सेना की ओर से बूथ बनाकर युवकों को जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस दौरान खाद्य पदार्थों की जांच के लिए फूड इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया है। फूड इंस्पेक्टर खाने पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता के अलावा रेट पर भी ध्यान देंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें