फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल, दरोगा समेत नौ के खिलाफ अर्जी दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोतवाली के कोतवाल, दरोगा, सिपाही व छह ग्रामीणों के खिलाफ एक महिला ने विशेष अदालत एससीएसटी कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें उसके साथ हुई मारपीट का मुकदमा न लिखने और आरोपी से तहरीर लेकर उसके परिजनों के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला किसान निवासी लक्ष्मी देवी ने गांव के गुड्डू, प्रभु दयाल, पंचम, आरती, निशा, मुकेश व मोहम्मदाबाद कोतवाली के कोतवाल दिलीप कुमार बिंद, दरोगा अनिल कुमार, सिपाही प्रिंस के खिलाफ विशेष अदालत एससीएसटी में अर्जी दायर की है। इसमें कहा कि छह अगस्त 2021 को आरोपी गुड्डू व अन्य घर में घुस आए और मारपीट की। बड़ी बहन शीला व भाई रामानंद के साथ कोतवाली में शिकायत की। इस पर फिर से घर आकर बड़ी बहन व भाई को लाठी-डंडों से पीटा। इससे भाई के दोनों पैरों में चोट आई। बहन व भाई को लेकर दोबारा से कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
सुनवाई न होने पर एसपी और पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत की।
कोतवाली में बुलाकर कोतवाल ने समझौता करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर कोतवाल व अन्य पुलिस कर्मियों ने भाई और बहन के साथ मारपीट की तथा आरोपी से तहरीर लेकर भाई, बहन व अन्य के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित ने कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें