फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा को मृत दिखाकर आय प्रमाण पत्र आवेदन कर दिया निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने वाले पिता को लेखपाल ने मृत दिखाकर आवेदन निरस्त कर दिया। पीड़ित ने बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

नवाबगंज के गांव बरतल निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह ठेली पर पराठा और कचौड़ी बेचता है। उसके चार बच्चे हैं, सभी पढ़ते हैं। छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जनसेवा केंद्र से आठ अक्तूबर को आवेदन किया था। 19 अक्तूबर को आय प्रमाण पत्र के आवेदन को निरस्त कर दिया गया। जनसेवा केंद्र से मिली
रिपोर्ट में निरस्त का कारण निवासी मृतक है, अंकित किया गया है। उसे मृत दिखाकर आवेदन को निरस्त कर दिया गया। मामले की शिकायत करने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। उसने बताया कि उसके क्षेत्र के लेखपाल का चार्ज एक कानून गो के पास है। उन्हीं ने गलत रिपोर्ट लगाकर आवेदन निरस्त किया है। इसकी शिकायत डाक से डीएम को भेजी है। डीएम से मिलकर भी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें