फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अन्ना गोवंश बर्बाद कर रहे किसानों की फसल

Fri, 07 Feb 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पंचायत में अन्ना पशुओं का आतंक है। खेतों में सैकड़ों की तादाद में अन्ना गोवंश गेहूं की फसल बर्बाद कर रहे है। गेंहू की फसल में बाली आने को है, ऐसे में फसलों को नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि दिन-रात में कई बार झुंड में आने वाले अन्ना गोवंश गेहूं की फसलों को चट कर रहे हैं। कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने से कोई नतीजा नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय किसान राम स्वरूप का कहना है कि पहले तो गेहूं की फसल खा लेने से कोई नुकसान नहीं हो रहा था लेकिन, अब गेहूं गलेथा में होने के चलते दोबारा बाली आने की संभावना नहीं होती है। जिसके चलते क्षेत्र के किसानों की गेहूं की फसल चौपट हो रही है। किसान रात दिन रखवाली करने बावजूद भी अपनी फसल नहीं बचा पा रहा है। ग्रामीणों की माने तो उनका कहना है कि रात में गौशाला के गेट खोल दिए जाते हैं और अन्ना पशु उनका सारी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें