फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह ही एंबुलेंस में लगा दिए पहिये

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल परिसर में पहिया लगने के बाद खड़ी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में खड़ीं दो एंबुलेंस से चोरी हुए तीन पहियों को शनिवार सुबह ही लगा दिया गया। इससे साफ है कि पहिया निकालने का काम विभाग के ही लोगों की शह पर ही किया गया था।
विज्ञापन

जिले में मरीजों को आकस्मिक सेवाएं देने के लिए एंबुलेंसों का संचालन जीवीके कंपनी कर रही है। जर्जर हो चुकीं 13 एंबुलेंस के स्थान पर चार नई एंबुलेंस एक सप्ताह पहले ही जिले को मिलीं थीं। इस पर चार पुरानी एंबुलेंसों को लोहिया अस्पताल में खड़ा करा दिया गया। यह एंबुलेंस खड़ी होने से पहले तक चल रही थीं। लिहाजा उनकी मशीनरी सही थी।
इन एंबुलेंस में से दो के तीन पहिये पिछले दिनों चोरी हो गए। इसकी अमर उजाला ने शनिवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इससे विभाग में हड़कंप मच गया। सुबह ही दोनों एंबुलेंस में तीनों पहिये लगा दिए गए।
विज्ञापन

बैटरी और डीजल भी गायब
चार में से दो एंबुलेंस से बैटरी गायब हैं। यही नहीं एंबुलेंस खड़ी होती हैं, तो उनके टैंक में डीजल भी रहता है। एंबुलेंस के स्टाफ का कहना है कि दो गाड़ियों की बैटरियां गायब हो गई हैं और चारों के डीजल टैंक खाली हैं। ईएमई अजय यादव ने बताया कि डीजल टैंकों में ही होगा। बैटरी और जीपीएस उन्होेंने निकालकर रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें